बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र
महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान को स्मरण करने का दिन है, जिनके कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं : सुशांत शुक्ला

बिलासपुर। स्वतंत्रता दिवस के महापर्व के अवसर पर राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के सम्मान की भावना से ओतप्रोत बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। राजकिशोर नगर चौक से प्रारंभ होकर भारत माता चौक, चिंगराजपारा तक पहुंची इस यात्रा में सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों, स्काउट-गाइड, एनसीसी, एनएसएस, वंदेमातरम् मित्र मंडली, युवाओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

यात्रा का सबसे विशेष और प्रेरणादायी पहलू यह रहा कि मातृशक्ति ने स्वयं हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा का नेतृत्व किया। पूरे मार्ग में “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और राष्ट्रभक्ति के जयघोष गूंजते रहे। तिरंगे की शान में कदम से कदम मिलाकर चलती मातृशक्ति ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का जीवंत संदेश दिया।

यात्रा में स्काउट-गाइड, एनसीसी, एनएसएस तथा वंदेमातरम् मित्र मंडली सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों की सक्रिय सहभागिता रही। यात्रा के मार्ग में अनेक स्थानों पर धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों तथा स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। लोगों के उत्साह और देशभक्ति के जज्बे से पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

मातृशक्ति ने दिया राष्ट्रभक्ति, एकता और सामाजिक समरसता का संदेश
तिरंगा यात्रा में महिलाओं की बड़ी संख्या में सहभागिता ने आयोजन को विशेष बना दिया। मातृशक्ति ने पूरे उत्साह के साथ तिरंगा लहराते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण किया और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। विभिन्न समाजों, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों और नागरिकों की सहभागिता ने यात्रा को सामाजिक समरसता, एकजुटता और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक बना दिया।

विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा— मातृशक्ति की सहभागिता ने तिरंगा यात्रा को बनाया ऐतिहासिक
इस अवसर पर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान को स्मरण करने का दिन है, जिनके कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं।

उन्होंने कहा, “आज की तिरंगा यात्रा की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि हमारी मातृशक्ति ने इसका नेतृत्व किया। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में मातृशक्ति का सड़क पर उतरना देश के प्रति उनके सम्मान, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रदर्शित करता है। यह दृश्य आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणादायी है।”
सुशांत शुक्ला ने कहा कि तिरंगा केवल तीन रंगों का ध्वज नहीं, बल्कि भारत की अस्मिता, गौरव, त्याग, शौर्य और एकता का प्रतीक है। जब समाज का प्रत्येक वर्ग तिरंगे के सम्मान में एक साथ खड़ा होता है, तो राष्ट्र की शक्ति और अधिक मजबूत होती है।
उन्होंने कहा, “भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ तिरंगा यात्रा का समापन हम सभी के लिए गौरव और भावुकता का क्षण रहा। तिरंगा हमारे लिए केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीरों के त्याग, बलिदान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। आज मातृशक्ति ने जिस उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया, वह पूरे बेलतरा विधानसभा के लिए गर्व का विषय है।”
विधायक ने यात्रा में शामिल मातृशक्ति, युवाओं, स्काउट-गाइड, एनसीसी, एनएसएस, वंदेमातरम् मित्र मंडली, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों तथा नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “बेलतरा की धरती पर आज जो राष्ट्रभक्ति का वातावरण बना है, वह हम सभी के लिए गौरव का विषय है। देशभक्ति की यह भावना केवल स्वतंत्रता दिवस तक सीमित न रहे, बल्कि प्रत्येक नागरिक के जीवन का हिस्सा बने। हमारा संकल्प होना चाहिए कि तिरंगे की आन-बान-शान को सदैव सर्वोच्च रखते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। हम सभी मिलकर विकसित, आत्मनिर्भर, सशक्त और गौरवशाली भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं—यही स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”
भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ भावपूर्ण समापन
राजकिशोर नगर चौक से प्रारंभ हुई तिरंगा यात्रा जब भारत माता चौक, चिंगराजपारा पहुंची, तो वहां यात्रा का भावपूर्ण समापन हुआ। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों व अतिथियों ने भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। सभी ने भारत माता के चरणों में पुष्प अर्पित कर राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा के प्रति अपना संकल्प दोहराया।
भारत माता की प्रतिमा के समक्ष पूरा वातावरण “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” के जयघोष से गूंज उठा। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित मातृशक्ति, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने एक स्वर में राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का गरिमामय समापन हुआ।
जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की रही उपस्थिति
तिरंगा यात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, भाजपा जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल, भाजपा महामंत्री द्वय जनक देवांगन एवं एस. कुमार मनहर, उमेश गौरहा, तिलक साहू, बिल्हा जनपद उपाध्यक्ष विक्रम सिंह ,ओमप्रकाश पांडेय,भगवती साहू,अमित मिश्रा,संतोष दुबे,
वंदे मातरम् संगठन से महेंद्र जैन, के.सी. चतुर्वेदी, राजकुमार साहू, राजेश कश्यप एवं महाराज सिंह नायक सहित संगठन के सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर सरोज साहू, रेखा सूर्यवंशी, मनोरमा विजय यादव,रानी शैलेश देवांगन, कमला पटेल,ममता मिश्रा, जय वाधवानी, पेशीराम जायसवाल, अनमोल झा, अभिषेक बाजपेई, पंचराम साहू,अंकिता शुक्ला, रीना झा,, दीपा गंधर्व, नंदनी साहू, किरण सिंह, जूही वर्मा, सीता ठाकुर, बबिता ताम्रकार, पार्वती अनंत, अणिमा तिवारी, सुनीता साहू, सोनम ध्रुव, शैल कश्यप, रिंकु सिंह, कुंती साहू, एकता सिंह, वीणा तिवारी, याश्मिन खान, भाव्या शुक्ला एवं नेहा कोरी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।
साथ ही ऋषभ चतुर्वेदी, हरिओम कश्यप, मोनू रत्नाकर श्रीवास, शैलेश गोरख, कमल पटेल, त्रिदेव रजक, दिनेश सिंह ,मुशर्रफ खान, अंकुर सिंह, तुषार चंद्राकर, ब्रजेश शर्मा, प्रवीण सोनकर, अभिषेक साव, यश गोरहा, विवेक यादव, लखन वाधवानी, शिवराज साहू, आयुष यादव, वैभव टाह, प्रवीण यादव, मिथलेश श्रीवास, गोयल साहू एवं अजय रजक सहित अनेक कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।
तिरंगा यात्रा ने राष्ट्रभक्ति, मातृशक्ति के नेतृत्व, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का सशक्त संदेश दिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित यह यात्रा बेलतरा विधानसभा के लिए राष्ट्र के प्रति समर्पण और तिरंगे के सम्मान की भावना का एक यादगार अवसर बनी।