Loading ...
बिलासपुर

राघवेन्द्र राव सभा भवन में निःशुल्क जन्म पत्रिका एवं हस्तरेखा परामर्श शिविर जारी; 23 अगस्त को होगा विशेष अनुष्ठान

बिलासपुर। उज्जैन ज्योतिषपीठ के पीठाधीश्वर पं. विनोद गुरुजी द्वारा शहर के कम्पनी गार्डन के बगल में स्थित राघवेन्द्र राव सभा भवन में निःशुल्क जन्म पत्रिका और हस्तरेखा परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिदिन प्रातः 08:00 बजे से आयोजित होने वाले इस शिविर में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुँच रहे हैं। पं. विनोद गुरुजी के अनुसार, शिविर के माध्यम से अब तक लगभग 75 से अधिक लोगों की जन्मपत्री और हस्तरेखा देखकर उन्हें जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लिए उचित मार्गदर्शन प्रदान किया जा चुका है।

23 अगस्त को वेदोक्त पद्धति से होगा दोष निवारण अनुष्ठान

जीवन में लगातार आ रही रुकावटों और विभिन्न ग्रहों के नकारात्मक प्रभावों को देखते हुए शिविर में एक विशेष अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। जिनकी कुण्डली में कालसर्प दोष, चाण्डाल दोष, पितृ दोष, मंगल दोष या विष दोष मौजूद हैं और जिनके कारण कार्य में बाधाएँ आ रही हैं, उनके लिए रविवार, 23 अगस्त 2026 को प्रातः 08:00 बजे से वेदोक्त पद्धति द्वारा दोष निवारण अनुष्ठान संपन्न कराया जाएगा।

प्रेस क्लब अध्यक्ष सहित पत्रकारों ने भी लिया मार्गदर्शन

गुरुवार को प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा सहित प्रेस क्लब के कई वरिष्ठ पत्रकारों ने भी शिविर में पहुँचकर पंडित जी को अपनी कुंडली दिखाई। पं. विनोद गुरुजी ने उनकी कुंडली का गहन विश्लेषण कर उन्हें जीवन और कार्यक्षेत्र में सफलता के लिए उचित मार्गदर्शन दिया।

सटीक दैनिक उपायों से भी संभव है दोष मुक्ति

कालसर्प दोष के विषय में भ्रांतियों को दूर करते हुए पं. विनोद गुरुजी ने स्पष्ट किया कि हर कालसर्प दोष के लिए भारी-भरकम पूजा अनुष्ठान आवश्यक नहीं होता। यदि जातक सही समय पर नियम और निष्ठा के साथ सटीक दैनिक उपाय करे, तो भी कालसर्प दोष का निवारण संभव है। परामर्श के दौरान ऐसे जातकों को सरल एवं अचूक घरेलू उपाय भी बताए जा रहे हैं।

यदि आप भी अपनी कुण्डली या हस्तरेखा का निःशुल्क विश्लेषण कराना चाहते हैं या अनुष्ठान में भाग लेना चाहते हैं, तो प्रातः 8 बजे राघवेन्द्र राव सभा भवन पहुँचकर लाभ उठा सकते हैं।