Loading ...
नईदिल्लीबिलासपुर

ब्रेकिंग न्यूज़ | कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल

भूपेश बघेल को असम की जिम्मेदारी, सुखदेव भगत होंगे छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए प्रभारी

नई दिल्ली/रायपुर। कांग्रेस हाईकमान ने शनिवार को AICC महासचिव एवं प्रदेश प्रभारियों की जिम्मेदारियों में बड़ा फेरबदल किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से नई नियुक्तियों को मंजूरी दी है।

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को असम का AICC महासचिव प्रभारी बनाया गया है। वही सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया गया है। सचिन पायलट को पंजाब का प्रभारी बनाया गया है। रंदीप सिंह सुरजेवाला को गुजरात का प्रभारी बनाया गया है।
सुरजेवाला के पास कर्नाटक का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। डॉ. सिरीवेल्ला प्रसाद को महाराष्ट्र और पी.वी. मोहन को आंध्र प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है।

छत्तीसगढ़ में बदला कांग्रेस का संगठनात्मक नेतृत्व

भूपेश बघेल के स्थान पर सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाए जाने को राज्य कांग्रेस के लिए बड़ा संगठनात्मक बदलाव माना जा रहा है। नई जिम्मेदारियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

देखिए जारी प्रेस नोट: