Loading ...
बड़ी खबरबिलासपुर

ब्रेकिंग न्यूज़। बिलासपुर ट्रैफिक विभाग में बड़ा फेरबदल: ऋचा मिश्रा संभालेंगी बिलासपुर यातायात की कमान, रामगोपाल करियारे का कोरबा तबादला

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरण किया गया है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश (क्रमांक ESTB/39149/2026/गृह-दो, दिनांक 30-10-2026) के तहत कुल 33 राज्य पुलिस अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है।

बिलासपुर ट्रैफिक विभाग में बदलाव

इस फेरबदल के तहत जिला बिलासपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रामगोपाल करियारे (डीडी-2013) का स्थानांतरण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (कटघोरा), जिला कोरबा के पद पर किया गया है।

वहीं, अब बिलासपुर में यातायात व्यवस्था की कमान श्रीमती ऋचा मिश्रा (डीडी-2007) संभालेंगी। श्रीमती ऋचा मिश्रा, जो इससे पहले सेनानी 16वीं वाहिनी छसबल नारायणपुर के पद पर कार्यरत थीं, उन्हें अब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात), जिला बिलासपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। इसके अलावा, रमेश चन्द्रा (रनि-2023) को उप पुलिस अधीक्षक (यातायात), जिला बिलासपुर बनाया गया है।

देखिए जारी आदेश: