Loading ...
बिलासपुर

शहीद स्व.विनोद चौबे की शहादत दिवस पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी 01 ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी

बिलासपुर : ब्लाक कांग्रेस कमेटी 01 के द्वारा आज 12 जुलाई को बिलासपुर के सपूत और नक्सली हमले में शहीद स्व विनोद चौबे की शहादत दिवस पर उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण का भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई ।

इस अवसर पर महापौर रामशरण यादव ने कहा कि शहीद विनोद चौबे बिलासपुर के सपूत थे ,जिन्होंने अपने प्रारम्भिक जीवन की शुरुआत एक कॉलेज के प्रोफेसर के रूप में की और राज्य सेवा में चयनित होकर डीएसपी बने और एसपी बने , शहीद चौबे जी एक निर्भीक और जाबांज अधिकारी थे ,जिन्होंने अपनी जान पर खेलकर मातृभूमि की रक्षा करते हुए 12 जुलाई 2009 को मदन बाड़ा राजनंदगांव में एक नक्सली हमले शहीद हो गए ।

कार्यक्रम में महापौर रामशरण यादव, ज़िला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, ब्लाक अध्यक्ष जावेद मेमन, सभापति शेख नजीरुद्दीन,राकेश शर्मा प्रवक्ता ऋषि पांडेय ,एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला,बजरंग बंजारे,स्वर्णा शुक्ला, सीमा घृतेश, शेख असलम,रामशंकर बघेल,रिजवान खान,रमजान गौरी,मोह अयाज,विनय वैद्य,शांतनु मेश्राम,शाहरुख खान, विनीत मेश्राम आदि उपस्थित रहे।