Loading ...
बिलासपुर

नव युवक कान्य कुब्ज समाज विकास समिति महिला विंग की निर्विरोध अध्यक्ष डा आरती पांडेय चुनी गई

बिलासपुर : नवयुवक कान्यकुब्ज समाज विकास समिति महिला विंग की निर्विरोध अध्यक्ष डा आरती पांडेय को बनाया गया है।

रविवार को इमलीपारा स्थित कान्यकुब्ज भवन में आयोजित बैठक में डॉ.आरती पाण्डेय को समाज के सभी लोगो ने आपसी सहमति से निर्विरोध महिला विंग की अध्यक्ष चुन लिया है। बीते दिनों नवयुवक कान्यकुब्ज ब्राम्हण समाज विकास समिति द्वारा पुरूष वर्ग का चुनाव संपन्न हुआ था। अब महिला विंग के अध्यक्ष के चुनाव की बारी थी लेकिन सर्वसम्मति से डा आरती पांडेय को अध्यक्ष चुन लिया गया । और किसी भी प्रकार से चुनाव कराने की नौबत नही आई।

निर्विरोध अध्यक्ष चुनें जाने के बाद डा आरती पांडेय ने समाज के सभी लोगो के प्रति अपना धन्यवाद ज्ञापित करते हुए मिले नई जवाबदारी को पूरी निष्ठा, लगन व ईमानदारी से निभाने का भरोसा समाज के लोगो को दिलाया व सभी का आभार जताई।

ज्ञात हो कि डॉ आरती पाण्डेय सिम्स में वरिष्ठ चिकित्सक व नाक, कान ,गला रोग विशेषज्ञ के पद पर पदस्थ है, कोरोना काल में उनके उत्कृष कार्यों के लिए हाल ही में उन्हे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथो सम्मानित भी किया गया है। चिकित्सा के साथ साथ सामाजिक कार्यों में भी उनका सराहनीय योगदान देखा गया है।