श्रीमती पायल लाठ को “डिस्ट्रिक अवार्ड ” से किया गया सम्मानित , पुनः असिस्टेंट गवर्नर बनाया गया ।

बिलासपुर : बिलासपुर शहर की सामाजिक कार्यकर्ता व रोटरी क्लब की असिस्टेंट गवर्नर श्रीमती पायल लाठ को उनके उत्कृष्ट व सराहनीय कार्यों के लिए उन्हें “डिस्ट्रिक्ट अवार्ड” से सम्मानित किया गया है।
शहर के एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में रविवार को डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुनील पाठक द्वारा श्रीमती पायल लाठ को उनके उत्कृष्ट व सराहनीय कार्यों को देखते हुए उन्हे “डिस्ट्रिक्ट अवार्ड” से सम्मानित किया है साथ ही उन्हें रोटरी क्लब का पुनः असिस्टेंट गवर्नर बनाया गया है।

ज्ञात हो कि विगत दिनों रोटरी क्लब का डिस्ट्रिक्ट अवार्ड सेरेमनी राजधानी रायपुर में 6-7 क्लबों के समूह ने मिलकर आयोजन किया था.इस सेरेमनी में श्रीमती पायल लाठ द्वारा रोटरी क्राउन का गठन मात्र 30 सदस्यों के एक समूह साथ शुरू की गई थी जिसका उद्देश्य समाज में गरीब , पिछड़े व जरूरतमंदों की मददत कर उन्हे समाज की मुख्य धारा से जोडना प्रमुख उद्देश था. उस दौरान कई विपरीत परिस्थितियां आई लेकिन आम लोगो की मददत को लेकर पायल लाठ ने हार नही माना। आज उनकी कड़ी मेहनत व सेवा ने रोटरी क्राउन को एक चेहरा दिया है।

साथ ही श्रीमती पायल लाठ असिस्टेंट गवर्नर रहते हुए रोटरी क्लब रायगढ़ स्टील सिटी, रोटरी क्लब ऑफ़ रायगढ़ रॉयल और रोटरी क्लब ऑफ़ बिलासपुर इन तीनो क्लब को गाइड करते हुए सफलतापूर्वक संचालित करती रहीं है।
रविवार को आयोजित इस सेरेमनी में 150 से अधिक लोग छत्तीसगढ़, ओडिसा एवं मध्यप्रदेश से लोगो ने हिस्सा लिया , जिसके आयोजन का बहुत बड़ा श्रेय पायल लाठ को जाता है। इन्ही सभी सफल आयोजनों को देखते हुए श्रीमती पायल को फिर से तीन क्लबों की जवाबदारी सौंपी गई है अर्थात उनको फिर से रोटरी का असिस्टेंट गवर्नर रूप में चयनित किया गया. इस वर्ष श्रीमती पायल को रोटरी क्लब बिलासपुर, रोटरी क्लब रायपुर ईस्ट, रोटरी क्लब कोरबा. इन सभी क्लब को संचालन करने में मार्गदर्शक की भूमिका में रहेंगी और साथ ही उन्हें पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान भी महत्वपूर्ण जवाबदारी सौंपी गई है।
श्रीमती पायल लाठ ने पुनः असिस्टेंट गवर्नर बनाए जाने पर रोटरी क्लब के सभी पदाधिकारियों एवम सदस्यों का आभार व्यक्त किया है साथ ही कहा है कि वे पूरी निष्ठा व सेवा भाव से मिले अपनी जवाबदारी का निर्वहन करेंगे।