जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) जिलाध्यक्ष पद के लिए किसान नेता संदीप शुक्ला ने अपनी दावेदारी पेश की , कहा ग्रामीण जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी किसी ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ता को मिलनी चाहिए।

बिलासपुर : कोटा क्षेत्र के किसान नेता व क़ृषि उपज मंडी, कोटा के अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने जिला कांग्रेस ग्रामीण के पद के लिए डी आर ओ के समक्ष अपनी दावेदारी पेश की।
जिला बिलासपुर के डीआरओ योगेंद्र योगी (झारखंड) रविवार को कोटा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेटं की और संगठन चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं का मत जाना। जहा जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण जिलाध्यक्ष पद के लिए कोटा के किसान नेता संदीप शुक्ला ने अपनी दावेदारी पेश की ।
उन्होंने अपनी दावेदारी पेश करते हुए कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी किसी ग्रामीण क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता को ही मिलना चाहिए, साथ ही अपने नाम पर सभी से आम सहमति बनानें का अनुरोध किया तथा आम सहमति नही बनने पर संगठन चुनाव लडने की बात डीआरओ से कही।
ज्ञात हो की किसान नेता संदीप शुक्ला ने कांग्रेस पार्टी की ओर से दी गए विभिन्न जवाबदारियों को अब तक बखूबी निभाते आ रहे है उनके द्वारा जनपद अध्यक्ष कोटा (2010 से 2015 तक) ,जिला महामंत्री बिलासपुर (2011 से 2014),ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कोटा (2014 से 2018), ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बेलगहना (2018 से 2020), किसान कांग्रेस अध्यक्ष जिला बिलासपुर( 2021 से 2022) तथा वर्तमान मे मंडी अध्यक्ष कोटा के पद पर पदस्थ है इन सभी पदों में रहकर श्री शुक्ला पार्टी के लिए लगातार कार्य करते आ रहे है। क्षेत्र के ग्रामीण किसानों के बीच भी वे काफी लोकप्रिय व प्रभावशाली माने जाते है यदि उनको ग्रामीण अध्यक्ष की जवाबदारी सौपी जाती है तो निश्चित ही ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन मजबूत होगा ऐसा माना जा रहा है।