प्रदेश युवक कांग्रेस के पूर्व महासचिव आशीष (मोनू) अवस्थी के नेतृत्व में राजधानी के ईडी दफ्तर में भाजपा कार्यालय का पोस्टर लगा कर विरोध प्रदर्शन किया गया

रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रत्याशी व पूर्व महासचिव आशीष मोनू अवस्थी के नेतृत्व में राजधानी स्थित ED कार्यालय में भाजपा कार्यालय का पोस्टर लगाया गया।

ज्ञात हो की नेशनल हेराड केस में ईडी द्वारा गांधी परिवार से लगातार पूछताछ की जा रही है जिसे लेकर पूरा कांग्रेस पार्टी में आक्रोश देखा जा रहा है और पार्टी द्वारा लगातार पूरे देश में इडी के खिलाफ प्रदर्शन जारी है।
ईडी कार्यालय में प्रदर्शन के दौरान युवा नेता आशीष (मोनू) अवस्थी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के खिलाफ गैर कानूनी ढंग से ईडी द्वारा कार्यवाही करने के विरोध में युवा कांग्रेस द्वारा ईडी कार्यालय के बहार भाजपा कार्यालय का पोस्टर लगाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। क्योंकि आज सभी को मालूम है की ईडी भाजपा के इसरो पर काम कर रही है भाजपा का उद्देश्य यही है ईडी को सामने लगाकर विरोधियों की आवाज को दबाना और अपनी नाकामियों को छिपाना लेकिन कांग्रेस पार्टी इनके षड्यंत्रों से डरने व घबराने वाली नही है आम जनता के होती के लिए आवाज उठाते रहेगी।