Loading ...
छत्तीसगढ़

विधायक शैलेष पांडेय ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में बिलासपुर एयरपोर्ट में नाइट लैंडिंग व 4 सी कैटेगरी उन्नयन का मुद्दा उठाया

रायपुर : बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय अपनी विधानसभा की समस्याओं को लेकर लगातार विधानसभा में सवाल उठाते रहे है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र के आज अंतिम दिन पुनः क्षेत्र की समस्याओं को रखते हुए बिलासपुर के चकरभाठा स्थित एयरपोर्ट में नाइट लैंडिंग एवं 4 सी कैटेगरी उन्नयन का मुद्दा उठाया।

उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पूछा कि बिलासपुर एयरपोर्ट में नाइट लैंडिंग और 4 सी कैटेगरी उन्नयन के लिए शासन द्वारा क्या कार्यवाही की जा रही है अद्यतन जानकारी प्रदान करें।

जिसके जवाब में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि बिलासपुर एयरपोर्ट को 4 सी आईएफआर श्रेणी में विकसित करने की संभावना के परीक्षण हेतु भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के विशेषज्ञ दल से दिसंबर 2021 में एयरपोर्ट का प्री-फिसीबिलिटी स्टडी करवाया गया है।
अध्ययन प्रतिवेदन अनुसार 4 सी आईएफआर श्रेणी में एयरपोर्ट विकास के पूर्व 3 सी आईएफआर मापदंड अनुसार एयरपोर्ट में रात्रि उड़ान संचालन की सुविधा विकसित करने हेतु लाइटिंग का कार्य किया जाना है। इस हेतु प्राप्त प्राक्कलन का परीक्षण किया जा रहा है।

भविष्य में एयरपोर्ट में बढ़ने वाले ट्रैफिक की संभावना को देखते हुए 4 सी – आईएफआर श्रेणी मानक के अनुसार 300 यात्रियों के आवागमन तथा 300 यात्रियों के प्रस्थान की क्षमता युक्त नवीन टर्मिनल भवन के निर्माण हेतु लोक निर्माण विभाग द्वारा कंसल्टेंट के माध्यम से डीपीआर तैयार किया जा रहा है।