Loading ...
बिलासपुर

नवयुवक कान्यकुब्ज विकास समिति के द्वारा संत गोस्वामी तुलसीदास की जयंती मनाई गई।

बिलासपुर : नवयुवक कान्यकुब्ज विकास समिति के द्वारा संत गोस्वामी तुलसीदास की जयंती मनाई गई।

ई. राधवेन्द राव सभा भवन परिसर में नवयुवक कान्यकुब्ज विकास समिति द्वारा आयोजित तुलसीदास जयंती कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक शैलेष पांडेय शामिल हुए।

उन्होंने सर्वप्रथम तुलसीदास जी की प्रतिमा का पूजा- अर्चना व मंत्रोचारण कर आराधना किया। तत्पश्चात तुलसीदास जी की चौपाई को दोहराते हुए आमजनों को संबोधित करते हुए कहा कि हमे रामचरित मानस की सार्थकता व उसे अपने जीवन में उतारने की प्रेरणा लेनी चाहिए।

संस्कृति की प्रचान्ड विद्वान श्रीमती पुष्पा दीक्षित ने सनातन घर्म की रक्षा व हिन्दुओं को इस पर अमल करने की बात कही। जिसके बाद सभी ने एक स्वर में..

तुलसी तुलसी सब कहे, तुलसी वन की घास।
हो गई कृपा राम की तो बन गए तुलसी दास।।

तुलसी इस संसार में सबसे मिलिए धाय।

ना जाने किस रूप में नारायण मिल जाय.

का जप कर संत तुलसीदास की जयंती मनाई और देश व प्रदेश वासियों को बधाई प्रेषित किया। उक्त कार्यक्रम के प्रभारी मनोज शुक्ला व चन्द्र प्रदीप बाजपेयी थे।

कार्यक्रम में राकेश शर्मा,उषा किरण बाजपेयी ,डा आरती पांडेय,समाज के पूर्व अध्यक्ष राम प्रसाद शुक्ला,वर्तमान अध्यक्ष अरविन्द दीक्षित,प्रभात मिश्रा, गोपाल मिश्रा,रज्जन दीक्षित,कृष्ण मोहन पान्डेय, शिवा मिश्रा,टूटू मिश्रा,अनिल तिवारी,संजय तिवारी, योगेश तिवारी,पूनम शुक्ला, रिद्धी बाजपेयी आदि सहित बड़ी संख्या में समाज के गण्यमान्यजन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।