सद्भाव पत्रकार संघ के द्वारा दिवंगत पत्रकार आलेख वर्मा व राजा मानसागर को दी गई श्रद्धांजलि

बिलासपुर : हाल ही दिनो में शहर को दो पत्रकारो का अकाश्मिक निधन हो गया जो कि पत्रकार जगत के लिए बेहद दुखद खबर रहा । सद्भाव पत्रकार संघ द्वारा शुक्रवार को शोक सभा आयोजित कर दिवंगत पत्रकारों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
शहर के वरिष्ठ पत्रकार स्व. आलेख वर्मा जी का सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे निधन हो गया जो कि बेहद, सरल, सहज व कुशल व्यवहार के धनी थे साथ ही वे सद्भाव पत्रकार संघ के संभागीय महासचिव अखिल वर्मा के छोटे भाई थे। जो अपने कुशल व्यवहार के कारण मीडिया जगत के पत्रकारों के बीच लोकप्रिय माने जाते थे । वहीं शहर के एक युवा पत्रकार राजा मनसागर जो कि एक लोकल चैनल में रिपोर्टर थे उनका भी अकास्मिक निधन बुधवार को हो गया। इन दो मीडिया जगत से जुड़े हुए हस्तियों के जाने से पत्रकारिता जगत का माहौल गमगीन व दुखद रहा।
शहर के पत्रकार जगत से जुड़े सभी लोगों ने दिवंगत दोनो पत्रकारों को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया है। वही सद्भाव पत्रकार संघ ,छत्तीसगढ़ द्वारा सर्किट हाउस में शोक सभा आयोजित कर दिवंगत पत्रकारों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस दौरान सद्भाव पत्रकार संघ के प्रदेशाध्यक्ष आरडी गुप्ता ने दिवंगत पत्रकारों को याद करते हुए कहा कि हमारे दोनो ही पत्रकार साथी बेहद ही सरल,सहज व्यक्तित्व के धनी थे । स्वर्गीय आलेख वर्मा जी हमेशा ही पत्रकारों से जुड़े रहते थे और भाजपा की सभी खबरों से पत्रकारों को अवगत कराते रहते थे, उनके बड़े भाई अखिल वर्मा और छोटे भाई उपदेश वर्मा भी वरिष्ठ पत्रकार हैं। वही युवाओ के बीच लोकप्रिय पत्रकार राजा मन सागर के असमय जाने से शोक की लहर है, संघ के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा दोनों ही दिवंगत पत्रकारों को याद करते हुए 2 मिनट का मौन धरण कर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की गई।
शोकसभा में संघ के प्रदेश अध्यक्ष आरडी गुप्ता, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी, मनीष शर्मा, पंकज खण्डेलवाल, विनय मिश्रा, सत्येंद्र वर्मा, अनिल श्रीवास, प्रकाश अग्रवाल, सुधीर तिवारी, उमाकांत मिश्रा, सुनील प्रसाद, सतीश प्रसाद, अनीश गंधर्व, समाजसेवी ध्रुव चंद्रा, वरिष्ठ पत्रकार साखन दरवे, राजेंद्र यादव आदि पत्रकार उपस्थित रहे।