Loading ...
बिलासपुर

पायल एक नया सवेरा फाउंडेशन द्वारा चौक – चौराहे में तैनात सिपाहियो को छाता वितरित किया गया

बिलासपुर : पायल एक नया सवेरा फाउंडेशन द्वारा धूप – बरसात में शहर के सभी चौक- चौराहों पर आम जनता की सुरक्षा में दिन – रात अपनी ड्यूटी निभा रहे पुलिसं के जवानों को छाता बांटा गया।

संस्था की फाउन्डर पायल लाठ ने बताया कि हमारे पुलिसं के जवान शहर के सभी चौक चौराहों में दिन- रात, पानी- बरसात व धूप में 24 घंटे अपनी ड्यूटी देते है , जिसे देखते हुए मानवता वस हमने छाता देकर अपना सामाजिक उतरदायित निभाने का काम किया है,आशा करते है इससे उन्हें अपनी ड्यूटी निभाने में थोड़ी मद्दत मिलेगी।

ज्ञात हो कि पायल एक नया सवेरा द्वारा गरीब,जरूरत मंद लोगो के लिए अनेक सराहनी कार्य किए गए है हाल ही में शासकीय स्कूल में पड़ रहे गरीब बच्चो को स्कूल से संबंधी सारे सामान जैसे कॉपी, पेन, पुस्तक, स्कूल बैग आदि वितरित गया था, इसके पूर्व ग्रामीण क्षेत्रों के आदिवासियो परिवारों को राशन व कपड़े वितरित की गई थी।

यह संस्था लगातार समाज के पिछड़े तबके के गरीब व पिछड़े वर्गो को मददत कर उन्हे समाज की मूलधारा से जोड़ने का उत्कृष कार्य कर रही है।