महिला स्व सहायता समूह ने गोबर,धान व चावल से बने राखियों का लगाया स्टॉल, महिलाओ की इस हुनर का लोग कर रहे है खूब सराहना

बिलासपुर : महिला स्व सहायता समूह ने जिला पंचायत कार्यालय के बाहर गोबर, धान व चावल से बनाई गई रखियो का स्टॉल लगाया ।

नेवसा,करही दोरामुडा महिला स्व सहायता समूह की महिलाओ ने गाय के गोबर,चावल व धान से बनी हुई रखियो का खूबसूरत स्टॉल आज कलेक्टर कार्यालय के पास लगाया है, गोबर,चावल व धान से बने इस राखीयों को लोगो द्वारा खूब पसंद ही नही की जा रही है बल्कि इसको बनाने वाले कलाकारो की हुनर की भी सराहना की जा रही है।

श्री भूपेंद्र पांडेय ( स्टेट को – ऑर्डिनेट, एमएसएमई क्लास्टर्स) ने बताया कि हम बांस के ऊपर पूरे स्टेट पर काम कर रहें है, जिसके लिए हमारे द्वारा पूरे प्रदेश के एसे 800 परिवारों को फाइंड आउट किया हुआ है,जो इसका काम जानते है , जिन्हे हम वैल्यू एडिशन देते हुए ट्रेनिंग देते है, उसी के तहत् हमारे द्वारा महिला स्व सहायता समूह नेवसा, बूढ़ीदाई महिला स्व सहायता समूह दोरामुडा, गणेश महिला स्व सहायता समूह करडी की महिलाओ को राखी बनाने का ट्रेनिंग दिया है, जिसका स्टॉल लगाकर आज प्रदर्शनी के साथ साथ राखी का विक्रय किया जा रहा है।