गीतांजलि सिटी कॉलोनी के मकानों में भरा बारिश का पानी, कॉलोनी वासी हो रहे है परेशान

बिलासपुर: शहर का सबसे बड़ा बिल्डर कहे जाने वाले एस आर साहू जिसने सीपत रोड, बहतराई में गीतांजलि सिटी के नाम से कॉलोनी का निर्माण किया है, थोड़ी सी बारिश में इस कॉलोनी के घरों का क्या हाल है आप सभी खुद ही देखिए …

बिल्डर ने कॉलोनी वासियों को लुभावने सब्जबाग दिखाकर महंगे दामों में मकान तो बेच दिया लेकिन सुविधाएं आज तक कॉलोनी वासियों को मुहिया नही कराई , जिसके चलते कॉलोनी के लोग लगातार परेशान हो रहे है। आए दिन थोड़ी सी बरसात में घरों में बरसात का पानी घुस जा रहा है कॉलोनी वाले परेशान हो रहे है ।

कॉलोनी के लोगो ने बताया कि कॉलोनी में लगातार बारिश का पानी यहा के लोगो के घरों में 3 फिट तक अंदर घुस गया है ,घर के बच्चे बुजुर्ग परेशान हो रहे है,हम लोगो ने इस समस्या को लेकर बिल्डर से मिलने कई बार गए है लेकिन वो कोई न कोई बहाना बनाकर मिलते ही नही है। जिससे आज तक यह समस्या बनी हुई और कॉलोनी के लोग लगातार परेशान हो रहे है।
