75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस ग्राउंड में आयोजित समारोह में संसदीय सचिव रश्मि सिंह के द्वारा सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए पायल लाठ एवम चंचल सलूजा को किया गया सम्मानित

बिलासपुर: पायल एक नया सवेरा फाउंडेशंन के फाउंडर श्रीमती पायल लाठ एवम चंचल सलूजा को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया हैं।


पायल एक नया सवेरा फाउंडेशन जिसे कि हाल ही में पायल लाठ व चंचल सलूजा द्वारा बनाई गई है लेकिन ये फाउंडेशन बहुत कम समय में समाज के लिए बहुत उत्कृष्ट कार्य की है, जिसकी सराहना आज सभी वर्गो द्वारा की जा रही है। चाहे वह ग्रामीण आदिवासिय हो, स्कूल में पड़ने वाले गरीब बच्चे हो, धूप बरसात में चौक चौराहों में ड्यूटी देने वाले पुलिस के जवानों हो यह फाउंडेशन सभी वर्गों के लोगो के लिए लगातार कार्य करते आ रही है।
कोविड के समय से लगातार पायल व चंचल की टीम गरीब, असहाय एवम जरूरतमंदों की हर संभव मद्दत करते आ रहे है इनके इन्ही सराहनीय कार्यों को देखते हुये, जिला प्रशासन द्वार आज 15 अगस्त को पुलिस ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य कार्यक्रम में संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह के हाथो प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया है।