जन्माष्टमी के अवसर पर करोना चौक में निरंतर 38 वा वर्ष मलखंम मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित, यश यादव,दिलीप यादव व अजय यादव रहे विजेता

बिलासपुर: करोना चौक में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी स्व कमल किशोर अग्रवाल की स्मृति में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मलखभ मटकी फोड़ का भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में अतिथियों एवं समिति के सदस्यों द्वारा पूजा अर्चना कर शुरुआत की गई।करोना चौक में निरंतर 38 वर्षो से जारी मलखंम मटकी फोड़ प्रतियोगिता के अतिथियों में समाज सेवी सुश्री किरण सिंह, विशिष्ट अतिथि डॉ.उज्जवला कराडे एवं कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे सीएमडी कालेज चेयरमेन संजय दुबे ने ग्रीस लगे मलखंभ में भगवान श्री कृष्ण जी की फोटो में माल्यार्पण कर विधिवत पूजा अर्चना कर खंबे में लगी मटकी को फोड़ कर कार्यक्रम की शुरुवात की।

उक्त अवसर पर समिति के द्वारा जमकर आतिश बाजी किया गया।जिसके बाद सामने बने समिति के मंच में कार्यक्रम में आए अतिथि मंच में आसीन हुए।जहा पर मुख्य अतिथि श्रीमती किरण सिंह विशिष्ट अतिथि डॉ.उज्जवला कराडे एवम संजय दुबे का समिति के सदस्यो ने पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया।स्वागत पश्चात प्रतियोगिता के निरंतर जारी रहने पर प्रशंसा करते हुए।अपने उद्बोधन में कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर इस तरह के सफल आयोजन से सामाजिक एकता और एक नया संबल प्राप्त होता है, और सांस्कृतिय आयोजन होने से आनंद की अनुभूति होती है।

इस वर्ष आयोजित मलखम प्रतियोगिता को जरहाभाठा निवासी यश यादव, दिलिप यादव,अजय यादव आदि ने सयुक्त रूप से जीता जिन्हे 17001 /- रुपए नगद, रनिंग शील्ड एवम प्रायोजकों के द्वारा गिफ्ट प्रदान किया गया।
मुख्य रूप से इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विशंभर गुलहरे ,अनिल केशरवानी, चंचल सलूजा, बसंत शर्मा, चंचल सलूजा, अजीत मिश्रा, लक्की यादव, जानू गुलहरें, रोनित राय, दीपक राजपूत, टीपू खान आदि समिति के सदस्य उपस्थित रहे।