Loading ...
बिलासपुर

पायल एक नया सवेरा फाउंडेशन ने राष्ट्रीय पाठशाला के छात्रों को पाठ्य सामग्री वितरित किया, स्कूल में पंखे भी लगवाए

बिलासपुर : पायल एक नया सवेरा फाउंडेशन द्वारा लगातार जनहित के कार्य किए जा रहे हैं इसी तारतम्य में आज पायल एक नया सवेरा फाउंडेशन के सदस्यों ने बिलासपुर के सीएमडी चौक में स्थित राष्ट्रीय पाठशाला स्कूल में पहुंचे जहा के मौजूद बच्चों को अलग-अलग पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराई।

राष्ट्रीय पाठशाला के नर्सरी से लेकर 10वीं तक के 100 से अधिक बच्चों को अलग-अलग सामान जैसे फुटबॉल, कैरम, किताबे और जूतों का वितरण किया गया इसके साथ ही स्कूल में बच्चों के बैठने के लिए टाट पट्टी और पढ़ाई के दौरान गर्मी ना लगे इसके लिए पंखा भी स्कूल प्रबंधन को दिया गया।

सामग्री वितरण कार्यक्रम के दौरान पायल एक नया सवेरा फाउंडेशन की फाउंडर श्रीमती पायल लाठ, कोषाध्यक्ष सुमित गांधी ,फाउंडर मेंबर – चंचल सलूजा और पूनम अग्रवाल मौजूद रहे, इसके अलावा राष्ट्रीय पाठशाला के अध्यक्ष रमेश जोबनपुत्रा, प्रबंधक पुष्पा मेहता प्राचार्य मणिक भट्टाचार्य शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहे।