Loading ...
बिलासपुर

कर्मचारी नेताओं की चीफ सेक्रेटरी के साथ अब से कुछ ही देर में होगी मीटिंग, हड़ताल समाप्ति के मिल रहे संकेत

बिलासपुर: राजधानी से अभी अभी मिली खबरो के अनुसार कर्मचारी नेताओं के साथ चीफ़ सेकेटरी अमिताभ जैन की एक मीटिंग अब से कुछ ही देर में होने जा रही है जिसमे कर्मचारियों के साथ बात कर सरकार कोई बीच का रास्ता अपनाने वाली है, जिससे कर्मचारियों का यह हड़ताल समाप्त हो सके।

क्योंकि त्योहारों का सीजन चल रहा है सभी शासकीय काम ठप पड़े है सरकार के कार्यकाल को भी अब लगभग 01 साल का समय ही बचा है येसे में उनको ज्यादा से ज्यादा योजनाओं को मूर्तरूप देना है, लेकिन लंबे समय तक कर्मचारियों के हड़ताल से सरकार की योजनाओं पर बड़ा असर पड़ सकता है , वही विपक्ष भी अब आक्रामक मूड में नजर आ रही है , लेकिन सरकार विपक्ष को कोई बड़ा मौका देने के फिराक में नही है।