
बिलासपुर : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्तर पर आद्य महालक्ष्मी वरदान रथ यात्रा निकाली गई जो गुरुवार, सुबह 10:30 बजे लखीराम ऑडिटोरियम से प्रारम्भ हो कर सदर बाजार, गोल बाजार, तेलीपारा, बस स्टैण्ड एवं टेलीफोन एक्सचेंज रोड से होते हुए अग्रसेन चौक में जा कर समाप्त हुई।

अग्रवाल समाज के द्वारा इस रथ यात्रा के माध्यम से समाज के लोगो को संगठित होने का संदेश दिया गया।
इस रथयात्रा को एपेक्स बैंक अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर, विधायक शैलेष पांडेय,महापौर रामशरण यादव ने झंडा दिखा कर रवाना किया। रथ यात्रा अपनी भव्यता लिए गाजे बाजे के साथ पूरे शहर में भ्रमण करती हुई अग्रसेन चौक पर जा कर समाप्त हुई , जहा अग्रसेन महाराज की पूजा – अर्चना प्रदेश के पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल द्वारा किया गया।

इस रथयात्रा में अध्यक्ष भोलाराम मित्तल, महामंत्री हर्षवर्धन अग्रवाल,विशंभर अग्रवाल,कमल अग्रवाल, प्रमोद जैन,सौरभ अग्रवाल, किशन बुधिया, रामावतार अग्रवाल,परसराम अग्रवाल,बेनी प्रसाद गुप्ता,शिव कुमार अग्रवाल,सुरेश गोयल, सुनील सोनथलिया, हेमंत मोदी,विकास अग्रवाल, आशा अग्रवाल,उषा अग्रवाल, मधु बगडिया, सरोज अग्रवाल, सुनीता चौधरी, प्रियंका अग्रवाल,गायत्री केडिया, सुनीता अग्रवाल, नीतू चौधरी,रजनी अग्रवाल,अमिता केडिया, विमला मित्तल,ज्योति सुल्तानिया,सीमा गर्ग, पायल लाठ,रिंकू मित्तल ,निक्की अग्रवाल,किरण अग्रवाल, ऋचा छापरिया, स्वीटी अग्रवाल, ममता अग्रवाल, सहित नगर व समाज के गण्यमान्य लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।