Loading ...
बिलासपुर

कान्यकुब्ज ब्राम्हण समाज ने 29 सेवानिवृत्त शिक्षको का किया सम्मान

बिलासपुर: नवयुवक कान्य कुब्ज विकास समिति एवं महिला प्रकोष्ठ ने शिक्षक दिवस में समाज के सेवानिवृत्त हो चुके शिक्षक व शिक्षिकाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आचार्य अरूण दिवाकर नाथ बाजपेयी जी कुलपति अटल विश्वविद्यालय एवं विशिष्ट अतिथि गौंरव शुक्ला कुलसचिव सी व्ही रमन विश्व विद्यालय कोटा थे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का स्वागत अध्यक्ष अरविन्द दीक्षित,पूर्व अध्यक्ष राम प्रसाद शुक्ला सचिव मनोज शुक्ला कोषाध्यक्ष प्रभात मिश्रा उपाघ्यक्ष गोपाल मिश्रा
सहसचिव कृष्ण मोहन पान्डेय ने किया। विशिष्ट अतिथि का स्वागत महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डा० आरती पान्डेय.किरण बाजपेयी एवं गायत्री तिवारी के साथराजीव अवस्थी ने किया।

अरविन्द दीक्षित व डा० आरती पान्डेय के अध्यक्षीय उद्बोधन पश्चात कुलपति महोदय द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह के अवसर कहा गया कि समाज में शिक्षक ऐसा व्यक्ति है जो कभी किसी से कुछ प्राप्त करने कि इच्छा नहीं करता , बल्कि वह हमेशा चाहता है कि उसका विद्यार्थी हमेशा आगे बढ़े और नाम रोशन करें । शिक्षा के द्वारा ही लोग आगे बढ़ते हुए अपनी मंजिल को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी द्वारा आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में दिए गए व्याख्यान पर्व भी प्रकाश डाला ।

कुल सचिव गौरव शुक्ला ने कहा कि शिक्षक ही राष्ट्र का शिल्पकार होता है,हमारे देश में तो गुरूकुल से ही गुरु शिष्य की परम्परा रही हैं।

सेवानिवृत 29 शिक्षको को समाज के द्वारा शाल श्रीफल व मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन अजीत शुक्ला ने व आभार सचिव मनोज शुक्ला ने प्रगट किया।

इसअवसर मे शिवा मिश्रा.मुरली बाजपेयी.राजेश शुक्ला, अशोक त्रिवेदी.विनय दीक्षित.राजेश शुक्ला सर.रमेश पान्डेय, शैलेष बाजपेयी.रितेश शुक्ला, अभिषेक मिश्रा.अशोक बाजपेयी, विमलेश बाजपेयी. राजन दीक्षित.राजा अवस्थी, दिव्य प्रकाश दुबे.घीरज बाजपेयी.रीता तिवारी.पूनम शुक्ला, स्वर्णा शुक्ला पार्षद एवं नमिता बाजपेयी .पुष्पा मिश्रा,भावना पान्डेय.विद्याघर बाजपेयी अनिल तिवारी.अनुग्रह मिश्रा, परितोष बाजपेयी.राजेश अवस्थी आदि उपस्थित थे।