Loading ...
बिलासपुर

‘पायल समाज की उभरती हुई सितारा’ : लता झांझरिया अग्रवाल महिला समिति ने सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए पायल लाठ को किया सम्मानित

बिलासपुर : अग्रवाल महिला समिति द्वारा अग्रसेन जयंती सप्ताह मनाया जा रहा है, जिसमे प्रतिदिन महिलाओ के लिए विभिन्न संस्कृति कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है, आयोजित कार्यक्रम में समाज की महिला बड़ी संख्या में भाग ले रहे है।

अग्रवाल महिला समिति के द्वारा प्रतिवर्ष अग्रसेन जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते है इस वर्ष भी विभिन्न कार्यक्रमों के तहत रंगोली, मेंहदी, डांस,आदि कार्यक्रमों का आयोजन रखा गया है जिसमे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को पुरस्कार से सम्मानित भी किया जाता है।

गुरुवार को महिलाओं के लिए म्यूजिकल हाउस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसने 500 से अधिक महिलाओ ने भाग लिया।

इस कार्यक्रम के दौरान “पायल एक नया सवेरा फाउंडेशन ” की प्रेसिडेंट व फाउंडर श्रीमती पायल लाठ को उनके द्वारा सामाजिक क्षेत्रों में किए जा रहे उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए उन्हे स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया है।

श्रीमती पायल लाठ को सम्मानित करते हुए अग्रवाल महिला समाज की अध्यक्षा श्रीमती लता झांझरिया ने कहा की पायल समाज की उभरती हुई सितारा है , उनकी सेवा की जितनी भी प्रशंसा की जाय कम है, वैसे भी चर्चा उन्ही की हुआ करते है जिनके अंदाज जुदा हुआ करते है.चंद लाइने भी पायल के सम्मान में उन्होंने कही…..

“दिल से हमने ठान लिया है,

जीवन का मकसद जान लिया है,

मानवता को पहचान लिया है,

समाज सेवा ही है धर्म यह मांन लिया है।”

इस कार्यक्रम की अयोजिका अग्रवाल महिला समिति की रजनी अग्रवाल,उषा सुल्तानिया,सुनीता अग्रवाल, गायत्री खेडिया,रंजू सुल्तानिया,अलका मुरारका आदि रही।