Loading ...
बिलासपुर

यातायात पुलिस द्वारा आयोजित “रूबरू” कार्यक्रम का हुआ शानदार आगाज़

बिलासपुर : यातायात जागरूकता अभियान के तहत जिला पुलिस द्वारा “रूबरू” कार्यक्रम आयोजित किया गया है। 18 से 24 सितंबर तक चलने वाली इस कार्यक्रम का शुभारंभ रिवर व्यू से हेल्मेट रैली निकाल कर आज सुबह 10 बजे किया गया।

मोटर साइकल रैली

यातायात पुलिस के जवान व एनसीसी,एनएसएस के छात्र छात्राओं द्वारा स्लोगन की तख्ती लिए हेलमेट रैली निकाली गई इस रैली का शुभारंभ एसएसपी श्रीमती पारुल माथुर द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। जो नगर भर में भ्रमण करते हुए पुलिस ग्राउंड में जा कर समाप्त हुई।

पुलिस ग्राउंड में विशाल में यातायात जागरूकता मेला व सभा का आयोजन किया गया था जहा मुख्य अतिथि के रूप में संभागायुक्त डा.संजय अलंग, आईजी रतनलाल डांगी,डीआईजी सीआरपीएफ लक्ष्मीनारायण मिश्रा, आईजी आरपीएफ ए एन सिंह एसएसपी श्रीमती पारुल माथुर उपस्थित रही।

संभागायुक्त डा संजय अलंग

इस अवसर पर संभागायुक्त डॉ संजय अलंग ने छात्र छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि आप सभी मेले में लगे सभी स्टालों का अच्छे से जरूर भ्रमण करे, पुलिस के सभी विभागो के अधिकारियों से सवाल पूछें जैसे आप सभी अपने बचपन में अपनी नानी मां से करते थे । साथ ही उन्होंने कहा की अकसर हमारी दुर्घटना जल्दबाजी की वजह से ही होती है अतः गाड़ी चलाते समय कभी भी अपना धैर्य न खोए।

बिलासपुर रेंज के आईजी रतनलाल डांगी ने कहा की हर इंसान की जीवन अमूल्य है चाहे वाहन चलाते समय उसकी गलती रही हो चाहे न रही हो, अक्सर लोग ओवर कॉन्फिडेंस की वजह से दुर्घटना के शिकार होते है हमे उससे बचना है, कभी कभी हम यातायात के सारे नियम कायदे फॉलो करते है फिर भी सामने वाला आकर हमे ठोक जाता है और हम दुर्घटना के शिकार हों जाते है, इसलिए हमे दूसरो से भी बच कर रहना है क्योंकि आज कल हर आदमी टेंशन में है घर,ऑफिस काम, बच्चों न जाने क्या क्या एसे में संभावनाएं है की वह दुर्घटना का शिकार हो जाए इसलिए हमे खुद भी बचना है और दूसरो को भी बचा कर चलना है।

बिलासपुर एसएसपी श्रीमती पारुल माथुर ने कहा की “रूबरू ” का मतलब आपस में बातचीत होना , परिचय होना इस मेले के माध्यम से आम पब्लिक की रक्षा से सुरक्षा से संबंधित सभी विभागों का स्टॉल लगाया गया है जहा आम लोग जा कर जानकारी प्राप्त कर सकेंगे उस विभाग के कामकाजो से रूबरू हो सकेंगे। सप्ताह भर चलने वाले इस रूबरू कार्यक्रम में हम सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यमों से आम लोगो को यातायात नियमों के प्रति जागरुक करने का प्रयास करेंगे।

इस मेले में आरटीओ,ओरिएंटल इंश्योरेंस, प्रदूषण विभाग, सीआरपीएफ, आरपीएफ,एसीसीयू, फायर सेफ्टी, विधि विभाग, डॉग स्क्वायड,स्कूली बच्चों का प्रदर्शनी आदि का स्टॉल लगाया गया है, साथ ही खाने पीने के लिए पुलिस परिवार द्वारा फूड स्टॉल, सेल्फी जोन एवम बच्चो के मनोरंजन लिए झूले की व्यवस्था की गई है।

कार्यक्रम में यातायात अति0 पुलिस अधीक्षक ( ट्रैफिक) रोहित बघेल, एएसपी (ग्रामीण) राहुल देव शर्मा, डीएसपी ( ट्रैफिक) संजय साहू, डीएसपी स्नेहिल साहू, डीएसपी मंजुलता बाज,डीएसपी गरिमा दिवेदी,डीएसपी नुपुर उपाध्याय,क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अमित बेक , सीएमएच ओ डा अनिल श्रीवास्तव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।