Loading ...
बिलासपुर

भाजपा ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन को मनाया सेवा पखवाड़ा के रूप में, दिव्यांगो को बांटे व्हील चेयर, श्रवण यंत्र एवम ट्राई साइकल

बिलासपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा “सेवा पखवाड़ा” के रूप में मनाया जा रहा है।

बिलासपुर शहर के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ द्वारा भी इसी सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत अंतर्गत दिव्यांग जनों को व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, ट्राई साईकिल एवम वैशाखी छड़ी आदि का निः शुल्क वितरण किया गया ।

कार्यक्रम सीएमडी चौक लायंस भवन में आयोजित की गई थी जिसके मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ,विशिष्ट अतिथि मस्तूरी विधायक कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत, महामंत्री मोहित जायसवाल, श्रीमती पूजा विधानी, पूर्व महापौर किशोर राय, अमरजीत दुआ जिला संयोजक व्यापारिक प्रकोष्ठ, अरविंद गोयल, कमल छाबड़ा आदि थे ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि अमर अग्रवाल ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी दिन रात देश सेवा की सेवा में लगे हुए है उनकी इन्ही सेवा से आज भारत नई ऊंचाई को छू रहा है ,आज उनका जन्मदिन भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाड़ा के रूप में मानने जा रही है ताकि देश के हर नागरिक में अपनी देश सेवा की भावना बनी रहे।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व पार्षद राजेश मिश्रा के द्वारा किया गया कार्यक्रम में जिला संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ अरविंद गोयल, सह संयोजक विनोद संजय मुरारका, दक्षिण मंडल कि संगठन प्रभारी मनीष अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष जुगल अग्रवाल, नवीन उमरानी, धर्मेंद्र दास, प्रकाश सूर्या, राजू सिंह ठाकुर, विकास सलूजा, मनोज कश्यप ,सुब्रत दत्ता पूर्व पार्षद गणेश रजक ,आनंद दुबे ,रोशन सिंह, नितिन छाबड़ा,बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ कि जिला संयोजिका श्रीमती सीमा पांडे, स्मृति जैन, दीपमाला झा, पूनम शुक्ला, प्रभा तिवारी, चंचल कुशवाहा, रीना गोस्वामी , श्वेता पांडे आदि महिलाएं उपस्थित रही।