Loading ...
धार्मिक

जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती की श्रद्धांजलि सभा में कृषि मंत्री रविंद्र चौबे सहित कई दिग्गज हुए शामिल

बिलासपुर।जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के निधन के बाद उनके उत्तराधिकारी दो संतों को बनाया गया है। एक संत को ज्योतिष पीठ बद्रीनाथ की जिम्मेदारी सौंपी गई वही दूसरे संत को द्वारका शारदा पीठ की जिम्मेदारी दी गई है

इन दो संतों का नाम है स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और स्वामी सदानंद। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को ज्योतिष पीठ बद्रीनाथ की जिम्मेदारी सौंपी गई है और द्वारका शारदा पीठ की जिम्मेदारी स्वामी सदानंद को सौंपी गई है। इसकी घोषणा जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के निजी सचिव सुबोद्धानंद महाराज ने की है।

शंकराचार्य के श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, गिरीश देवांगन, रामगोपाल अग्रवाल,आशीष सिंह, ज्ञानेश शर्मा, विनय शुक्ला सहित बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए सभी ने शंकराचार्य दो उत्तराधिकारी संतो से मिलकर उनका भी आशीर्वाद लिया।