बिलासपुर
“यातायात जागरूता सप्ताह” के समापन समारोह में एकल नृत्य में ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल की छात्रा आराध्या शुक्ला को मिला प्रथम पुरस्कार

बिलासपुर : यातायात पुलिस द्वारा आयोजित “यातायात जागरूकता सप्ताह” के तहत एक सप्ताह तक प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम पुलिस ग्राउंड आयोजित किया गया था जिसमे एकल नृत्य प्रतियोगिता में बिलासपुर ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल की छात्रा आराध्या शुक्ला को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है ।
ज्ञात हो कि छात्रा आराध्य शुक्ला शहर ब्लाक क्र 2 के अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला की सुपुत्री है, जिन्हे कार्यकम के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अटल श्रीवास्तव (अध्यक्ष: छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल , कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) द्वारा मंच पर प्रदान किया गया।
श्री अटल श्रीवास्तव ने छात्रा आराध्या शुक्ला को सम्मानित करतें एवम बधाई देते हुए कहा की देश समाज में महत्त्वपूर्ण योगदान देती है बेटियां, समाज व देश के विकास में बेटियो के योगदान और उनकी अहमियत को भुलाया नही जा सकता ।