यातायात सिपाही शैलेंद्र सिंह की सुरीले स्वर से राज गीत ‘ अरपा पैरी की धार ‘ गाना को सुनकर श्रोता मंत्र मुग्ध हुए।

बिलासपुर (वीडियो): प्रिदर्शनीय समिति द्वार स्व महेंद्र कपूर की याद में “एक शाम ” कार्यक्रम में ट्रैफिक पुलिस के सिपाही शैलेंद्र सिंह की अदभुद प्रस्तुति से दर्शक मंत्र मुग्ध हुए।
यातायात थाना में पदस्थ सिपाही शैलेंद्र सिंह अपने सुरीले सुर से यातायात विभाग में अलग से पहचाने जाते है, विभाग के अनेकों कार्यक्रमों में उनके सुरीले सुर की वजह से उनसे ही गाना गवाया जाता है, साथ ही वे कुछ धार्मिक- सामाजिक कार्यक्रमों में भी अपनी प्रस्तुति देते है।
सोमवार को प्रेस क्लब परिसर में प्रिदर्शनी समिति द्वारा स्व महेंद्र कपूर की स्मृति में आयोजित “एक शाम” कार्यक्रम में शैलेंद्र सिंह ने छत्तीसगढ़ प्रदेश की राज गीत ‘ अरपा पैरी की धार‘ गाना को गाया जिसे सुनकर वहां उपस्थित श्रोतागण मंत्र मुग्ध हो गए और वहा उपस्थित लोगो ने उनके सुरीले स्वर की सराहना करते हुए करतल ध्वनि से उनका स्वागत किया।