मोदी@20 पुस्तक की संगोष्ठी का आयोजन, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष हुए शामिल

बिलासपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजनीति के माध्यम से देश की सेवा कर रहे है। कोविड 19 जैसी महामारी में स्वदेशी वेक्सिन का निर्माण कर जनता को महामारी से सुरक्षित बचाया। उक्त बाते भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवम बिलासपुर लोकसभा सांसद अरुण साव ने भाजपा कार्यालय में आयोजित मोदी @20 पुस्तक की संगोष्ठी पर कही।

पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि देशं को आजाद हुए आज 75 साल हो रहे है लेकिन जो विकास होना था नही हो पाया आज नरेंद्र मोदी की सरकार आने के बाद देश तरक्की कर रहा है हर दिन विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा की नरेंद्र मोदी करिश्माई व्यक्तिव के है,उनके करिश्माई व्यक्तिव के कारण ही आज पूरा विश्व भारत का गुण गान कर रहा है।
कार्यक्रम में बेलतरा विधायक रजनीश सिंह,महिला आयोग की पूर्व अध्यक्षा हर्षिता पांडेय, पूजा विधानी, राजा पांडेय,अमरजीत दुआ,पवन साय ,मोहित जायसवाल,बृजेश मिश्रा,जयश्री चौकसे,गायत्री साहू,तिलक साहू,राजेश मिश्रा आदि मोजूद रही।