Loading ...
धार्मिकबिलासपुर

“सम्मान दुर्गोत्सव समिति” द्वारा आयोजित जगराता कार्यक्रम में किसान नेता विनय शुक्ला हुए शामिल

बिलासपुर : सम्मान दुर्गोत्सव समिति,वार्ड क्रमांक 58 द्वारा नवरात्रि के तृतीया तिथि को मां दुर्गे की सेवा में पंडित गौरव जोशी जी का जगराता कार्यक्रम रखा गया था।जिस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय शुक्लां एवम जिला पंचायत सभापति अंकित गौराहा रहे।

जगराता में भक्त जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहकर मां दुर्गे की आराधना करते हुए पूरे भक्ति भाव से जगराता कार्यक्रम का आनंद लिया।

कार्यक्रम में आयोजन समिति के रिंकू शर्मा,गुलाब साहू, गोल्डी, भागवत, सूरज, पवन, नीलेश, प्रकाश,अरुण, तुलसी, यशवंत,सुनील आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।