Loading ...
बिलासपुर

“रास डांडिया” में पायल शब्द लाठ को किया गया सम्मानित •कोरोना काल में हम सबने अपनो को खोया है,फिर भी कुछ लोग सेवा में जुटे रहे उनके जज्बे को सलाम : प्रिंस भाठिया

बिलासपुर : रोटरी क्लब की असिस्टेंट गवर्नर एवं पायल एक नया सवेरा फाउंडेशन की फाउंडर/प्रेसिडेंट श्रीमती पायल शब्द लाठ को भाठिया फ्यूल प्रेजेंट रास डांडिया कार्यक्रम में प्रिंस भाठिया द्वारा सम्मानित किया गया।

कोरोना काल में जहां लोग अपने घरों से बाहर नही निकल रहे थे येसे वक्त में श्रीमती पायल शब्द लाठ ने जरूरतमंदो को हर संभव मद्दे पहुंचने का काम कर रही थी । चाहे ऑक्सीजन गैस की सिलेंडर हो, भोजन, दवाइयां, हॉस्पिटल में बेड उपलब्ध कराना हो, एंबुलेंस, मृत व्यक्ति की दाह संस्कार आदि सभी कार्यों को वे बखूबी किया । एचआईवी पीड़ित बच्चों को एडॉप्ट किया, मुख बधिर बच्चो के लिए स्पीच थेरपी र्रूम का निर्माण कराया, पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाए येसे अनेक सामाजिक कार्य किये गए।

एक महिला होते हुए भी समाज की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहकर लगातार समाज की सेवा में जुटी हुई है। उनकी इसी सेवा भाव को देखते हुए छत्तीसगढ़ के मेगा रास डांडिया शो “रास डांडिया” में “फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमिक” के प्रेसिडेंट एवम “रास डांडिया” के आयोजक प्रिंस भाठिया द्वारा मेमोंटम देकर मंच पर सम्मानित किया गया।