Loading ...
बिलासपुर

इन्दौर – बिलासपुर – इन्दौर विमान सेवा का शुभारंभ

बिलासपुर : चकरभाठा स्थित बिलासा देवी केवटिन एयरपोर्ट से आज इंदौर- बिलासपुर – इंदौर वायु सेवा का शुभारंभ नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा वर्चुअल मध्यम से की गई।

नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ,छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ऑनलाइन वर्चुअल मध्यम से जुड़े एवम बिलासपुर लोकसभा सांसद अरुण साव व संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह ने हरी झंडी दिखाकर इस विमान सेवा का शुभारंभ किया।

इस मौके पर बिलासपुर लोकसभा सांसद अरुण साव, राज्य पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक,बिलासपुर विधायक शैलेश पाण्डेय, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, महापौर रामशरण यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, मंडी अध्यक्ष, बिल्हा राजेंद्र शुक्ला,सुदीप श्रीवास्तव, महेश दुबे, सुनील शुक्ला, शहर अध्यक्ष विजय पाण्डेय, कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी, भाजपा युवा मोर्चा के देवेश खत्री,जिला प्रशासन से कलेक्टर सौरभ कुमार एवम एसएसपी श्रीमती पारुल माथुर सहित विमान सेवा के अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।