Loading ...
धार्मिकबिलासपुर

भरारी में आयोजित जगराता कार्यक्रम में किसान नेता विनय शुक्ला हुए शामिल

बिलासपुर : बेलतरा विधानसभा के ग्राम भरारी में सप्तमी की रात माता का जगराता कार्यक्रम रखा गया था। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय शुक्ला उपस्थित रहे।

नवरात्रि की इस पावन अवसर पर ग्रामीणों द्वारा आयोजित माता के जगराता कार्यक्रम में पूरा गांव उमड़ पड़ा था कुछ आसपास के लोग भी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे कार्यक्रम देर रात तक चली वही भक्तगण मातारानी की भक्ति भाव में पूरी रात झूमते दिखे।

इस कार्यक्रम के आयोजन में समिति के सदस्य सुशील धीवर, निकी यादव, धनिराम, संजू, विवेक आदि का विशेष योगदान रहा।