दुर्गा विसर्जन पर पुलिस व्यवस्था की खुली पोल, यातायात व्यवस्था भी दिखा ध्वस्त

बिलासपुर (वीडियो): दुर्गा विसर्जन के दौरान शहर में हुई दो पक्षों के बीच पत्थर बाजी एवम तोड़ फोड़ ने दुर्गा विसर्जन पर पुलिस व्यवस्थाओं की पोल खोल कर रख दी है।
पुलिस के आला अफसर अपने दल बल के साथ रात में फ्लैग मार्च करते है और यह जताने की कोशिश करते है की वे हमारे लिए कितने संवेदनशील है लेकिन नवरात्रि के दुर्गा विसर्जन के दौरान सबको मालूम है की शहर में किस तरह की भीड़ रहती है उसके बावजूद भी पुलिस की चाक चौकस व्यवस्था का न होना पुलिस पर बड़े सवाल खड़े करते है।
पुलिस प्रशासन शांति समिति की बैठक एवम यातायात की रूट तय करके समझते है कि वे अपनी जिम्मेदारी पूरी कर ली । शहर में देर रात तक तेज़ डीजे बजाए जा रहे है आधी रात तक दुर्गा विसर्जन किए जा रहे है इन्हे क्यों नही रोका गया, जब रोकेंगे ही नही तो पत्थरबाजी, तोडफोड़ जैसी घटनाएं होना स्वाभाविक सा है।
शहर में लॉ एंड ऑडर लगातार कमजोर होते जा रही है अपराधियो में पुलिस का खौफ बन नही पा रहा है यह अत्यंत चिंता का विषय है, उच्चाधिकारी के दिशा निर्देशो का निचले स्तर पर ठीक से पालन होते नही देखा जा रहा है, जिसकी वजह से अपराधियों के हौसले बुलंद है और अपराध भी नियंत्रित नही हो पा रही है।