Loading ...
बिलासपुर

नगर निगम कमिश्नर अजय त्रिपाठी को स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर व अरपा अर्पण महाअभियान द्वारा दी गई विदाई , बिलासपुर वासीयो का जो स्नेह, सम्मान व आशीर्वाद मिला है वह सदेव अविश्वरणीय रहेगा : अजय त्रिपाठी

बिलासपुर : नगर निगम के आयुक्त अजय त्रिपाठी को स्वच्छता के ब्रांड एम्बेसडर्स और अरपा अर्पण महा अभियान के द्वारा भावभीनी विदाई दी गई।

बिलासपुर नगर निगम के कमिश्नर अजय त्रिपाठी का हाल ही में स्थानांतरण हो गया है,जिसका विदाई समारोह स्वच्छता के ब्रांड एंबेसडर एवम आरोप अर्पण महा अभियान द्वारा सयुक्त रूप से आयोजित किया गया था।

इस दौरान सभी ब्रांड एम्बेसडर्स ने अपने अनुभव साझा करते हुए कमिश्नर त्रिपाठी द्वारा बिलासपुर शहर में स्वच्छता के लिए किए गए कार्यों की सराहना की।

इस दौरान ब्रांड एम्बेसडर्स श्रीमती पायल शब्द लाठ,पलक जायसवाल, अखिलेश पांडे, श्याम मोहन दुबे, अरविंद दीक्षित, नीरज गेमनानी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

आयोजित विदाई समारोह में नगर निगम कमिश्नर अजय त्रिपाठी ने कहा कि बिलासपुर वासीयो का जो स्नेह, सम्मान व आशीर्वाद मिला है वह सदेव अविश्वरणीय रहेगा, यंहा से मुझे इतना प्यार व सम्मान मिला है कि बिलासपुर आज मेरे लिए मेरे घर जैसा ही हो गया है।

कार्यक्रम का संचालन श्याम मोहन दुबे, अरपा अर्पण महाअभियान “जन आंदोलन “ के संस्थापक द्वारा किया गया ।

कार्यक्रम में अरपा अर्पण महाअभियान परिवार से श्री जगजीत सिंह , श्रीमती शरन जगजीत , श्री जय पाठक , दिग्विजय पाठक, डॉ आलोक मिश्रा, सुश्री वर्षा ताम्रकार , श्री मनोज सोनी सपरिवार, श्री कुश तिवारी, श्रीमती संस्कृति तिवारी, सुश्री नेहा तिवारी ,श्री आशुतोष शर्मा, श्री जयंत श्रीवास्तव, श्री मोटु, डॉ रवी पटेल श्री प्रकाश तिवारी, श्री अभिषेक ठाकुर आदि प्रमुखरूप से उपस्थित रहे।

इस मौक़े पर विषेश रूप से श्री राजेन्द्र पात्रे उपायुक्त नगर निगम बिलासपुर उपस्थित रहे । अंत मे श्याम मोहन दुबे द्वारा सबका आभार प्रकट किया गया ।