Loading ...
बिलासपुर

साइंस कॉलेज में हिंदी मध्यम में प्रवेश लेकर अंग्रेजी में पढ़ाया जा रहा, छात्रों को पढ़ाई करने में हो रही है दिक्कत, विद्यार्थी परिषद के कॉलेज प्रबंधन का किया घेराव

बिलासपुर (वीडियो) : महाविद्यालय में विभिन्न समस्याएं व्याप्त है किंतु अनेक बार छात्र छात्रों ने प्रबंधन के सामने विद्यालय की समस्याओं को रखने के बाद भी महाविद्यालय प्रबंधन के द्वारा उक्त समस्याओं का निदान नही निकाला गया तो मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कॉलेज का घेराव किया।

छात्रों ने बताया कि शासकीय ई राघवेन्द्र राव विज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय मै विद्यार्थियों का प्रवेश हिंदी माध्यम में लेकर शिक्षा अंग्रेजी माध्यम में दी जा रही है, जिससे छात्रों को पढ़ाई करने में बहुत परेशानी हो रही है। साथ ही महाविद्यालय प्राचार्य सहित कई अन्य प्राध्यापको का स्थानांतरण कर दिया गया है ,जिससे महाविद्यालय की पढ़ाई प्रभावित हो रही है क्लास में टीचर की कमी हो गई है।

छात्रों से बातचीत के दौरान पूर्व में कॉलेज प्रबंधन द्वारा कहा गया था कि हिंदी माध्यम के विद्यार्थियों को चिंता करने की जरूरत नही कोई भी निर्णय उनको ध्यान में रखकर ही लिया जाएगा परंतु इतने समय बीत जाने पर भी उनकी समस्या जस की तस बनी हुई है,अब आलम यह हो गया है कि महाविद्यालय में हिंदी मध्यम के अध्ययनरत विद्यार्थी अपना टीसी निकलवाने के लिए मजबूत हो गए है।विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने कहा है कि जब तक शासकीय ई राघवेन्द्र राव विज्ञान स्नातकोतर महाविद्यालय को आत्मानंद महाविद्यालय बनाने के निर्णय को शासन द्वारा वापस नहीं लिया जाता है तब तक महाविद्यालय के विद्यार्थी एवम अभाविप महाविद्यालय में विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे ।