Loading ...
बिलासपुर

मितवा महिला कल्याण एवं सेवा समिति द्वारा आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में विधायक शैलेष पांडेय ने किया शिरकत

बिलासपुर : मितवा महिला कल्याण एवं सेवा समिति बिलासपुर व क्राई चाइल्ड राइट्स एंड यू के सहयोग से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बच्चों के कक्षावार सिखाने की स्तर पर एक दिवसी क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन सोमवर्णको होटल रीगल में आयोजित किया गया ।

जिसमें मुख्य अतिथि नगर विधायक श्री शैलेश पांडेय जी, डी.ई.ओ. श्री डीके कौशिक जी, पार्षद शहीदा कुरैशी जी, एबीईओ सुश्री दीप्ति गुप्ता, सुश्री सुनीता ध्रुव, राम कुमारी नेताम, व क्राई मुंबई से श्री शैलेंद्र आनंद जी की उपस्थिति रही।

मितवा महिला कल्याण एवं समिति के संस्था प्रमुख श्रीमती संतोषी वर्मा ने संस्था की गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कोविड-19 के समय सबसे अधिक नुकसान बच्चों की शिक्षा पर हुआ है लॉक डाउन के समय स्कूल बंद थे जिससे सबसे जादा बच्चो की शिक्षा कमजोर हुई है इसे देखते हुए क्राई चाइल्ड राइट्स एंड यू के सहयोग से बिलासपुर जिले के स्लम क्षेत्र में कक्षा 6 वी से 8 वी के 450 बच्चों को अतिरिक्त शिक्षा निशुल्क 1 वर्ष तक दिया गया व वर्तमान मंी कक्षा 6वीं से 12वीं तक के बच्चों के लिए अतिरिक्त शिक्षा देने के लिए 6 केंद्र खोले गए हैं जिसमें 900 बच्चों को डिजिटल रूप से पढ़ाई कराई जाएगी।

कार्यक्रम के मुख्यातिथि विधायक शैलेश पांडेय में कहा कि बच्चे अच्छे से शिक्षा प्राप्त कर सके इसलिए बिलासपुर जिले में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खुले हैं जिसमें गरीब व मध्यम वर्ग के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा ग्रहण कर सकें, बहुत सारे स्कूलों का भवन निर्माण के लिए स्कूल निर्माण के लिए कंप्यूटर के लिए फर्नीचर के लिए डीएमएफ फंड सीएसआर फंड से भी बच्चों को मेरे द्वारा दिलाया गया ताकि बच्चो को अच्छी शिक्षा प्राप्त हो सके ।

अतिथि डीके कौशिक ने कहा कि बच्चों के लिए अनेक प्रकार के शासकीय योजना सरकार के द्वारा संचालित किए जा रहे हैं,वही पार्षद सुश्री कुरेशी जी द्वारा महिला सशक्तिकरण को जोर देते हुए बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कहा गया ।

छत्तीसगढ़ के विभिन जिलो से आये हुए संस्था प्रमुखो द्वारा अपने कार्यों को प्रतिभागियों को बताया गया व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बच्चों के कक्षावार सिखाने की स्तर को कैसे बढ़ावा दिया जा सके ।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ बाल अधिकार अभियान एवं ग्राम मित्र चांपा से श्री मुनीव शुक्ला , आस्था समिति से श्री दौलतराम कश्यप , विकास सील फाउंडेशन से श्री लक्ष्मी कुमार जयसवाल , प्रकृति सेवा संस्थान से राजीव अवस्थी , श्री नरेश बुनकर , स्कूल से एच. एम व शिक्षक, एसएमसी मेंबर, स्कूल व आंगनबाड़ी देखरेख समिति, मितानिन , किशोरी क्लब के सदस्य, संस्था के कार्यकर्ता श्रीमती हीरा दुबे ,श्रीमती फ्रांसिस्का एक्का , कुमारी स्वाती गुप्ता, कुमारी दीपिका ठाकुर , कुमारी हनी गुप्ता, आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा l