Loading ...
बिलासपुर

एआईसीसी प्रेसिडेंट प्रत्याशी मल्लिका अर्जुन खड़गे ने छत्तीसगढ़ के लिये प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी को बनाया अपना पोलिंग एजेंट

बिलासपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार मल्लिका अर्जुन खड़गे ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री अर्जुन तिवारी को अपना पोलिंग एजेंट नियुक्त किये है।

ज्ञात हो कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होने जा रहा है।जिसके अध्यक्ष पद के लिए मलिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच मुकाबला होने जा रहा है।

गुरुवार को अध्यक्ष पद प्रत्याशी मलिकार्जुन खड़गे ने जूम मीटिंग के माध्यम से अपने चुनाव संचालकों, पोलिंग एजेंट और अपने चुनावी प्रबंधन मे लगे प्रमुख कांग्रेस जनों से बात किये। जिनमे प्रमुख तौर से सांसद प्रमोद तिवारी, रमेश चेंनिथला,गौरव गोगोई,गौरव वल्लभ,दिपेन्दर हुड़्डा,सहित महाराष्ट्र,तमिलनाडु,प बंगाल,असम राजस्थान,बिहार,केरल,उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश,और छत्तीसगढ़ से अर्जुन तिवारी शामिल रहे।

17 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक राजीव भवन मे मतदान होगा तथा गिनती अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय 24 अकबर रोड नई दिल्ली मे होगा और परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित होगा।

श्री तिवारी कांग्रेस के अनुभवी व सुलझे हुये नेता माने जाते हैँ और श्री खड़गे ने उन्हे अपना पोलिंग एजेंट बनाकर श्री तिवारी पर जो भरोसा किये है उसका लाभ उन्हे मिलेगा तथा छत्तीसगढ़ के सभी 307 प्रतिनिधियों का वोट श्री खड़गे के पक्ष मे जायेगा।