Loading ...
बिलासपुर

एसएसपी श्रीमती पारुल माथुर ने की थाना प्रभारियों में फेरबदल, प्रदीप आर्या को मिला सिटी कोतवाली का प्रभार

बिलासपुर : एसएसपी श्रीमती पारुल माथुर ने पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए आज फिर एक बार तबादला आदेश जारी किया है।

जिसमे रक्षितं केंद्र में पदस्थ से प्रदीप आर्या को एक बार फिर सिटी कोतवाली थाने की कमान सौंप दी गई है। वही एसीसीयू सेल से प्रसाद सिन्हा को रतनपुर का थाना प्रभारी बनाया गया है।

आपको बता दे की चकरभाठा थाना प्रभारी मनोज नायक को सिविल लाइन थाने तो वही भारती मरकाम को चकरभाठा थाने का प्रभार सौंपा गया है। रतनपुर थाना प्रभारी यू .एन. शांत कुमार साहू को एसीसीयू सेल में ट्रांसफर किया गया है।