बिलासपुर
सेंदरी के पास हुए सड़क हादसे का वीडियो फुटेज आया सामने…..इस पूरी घटना पर एसएसपी श्रीमती पारुल माथुर ने क्या कहा देखिए वीडियो…

बिलासपुर (वीडियो) : सेंदरी के पास तेज रफ्तार ट्रेलर के चपेट में आने से एक बाइक सवार की बुधवार रात मौत हो है थी जिसका वीडियो फुटेज आज सामने आई है,जिसमे ट्रेलर चालक की गलती नजर नही आ रही है।
आपको बता दे कि बिलासपुर रतनपुर मार्ग के ग्राम सेंदरी के पास बुधवार की शाम तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक राम किशन साहू जो कि ग्राम हुटेली,तखतपुर का रहने वाला था, जिसकी मौत हो गई थी, हादसा तब हुआ जब वह सीपत क्षेत्र के अपने रिश्तेदार के घर दशगात्र के कार्यक्रम में शामिल होकर घर वापस लौट रहा था।
उक्त दुर्घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया था जिससे एनएच पर काफी लंबा जाम लगा रहा, जो बाद में पुलिस की समझाइश पर समाप्त हुआ।
हालांकि इस दुर्घटना की एक वीडियो फुटेज आज पुलिस विभाग द्वारा जारी किया गया है जिसमे ट्रेलर चालक की कोई गलती नजर नहीं आ रही है ।