बिलासपुर
नगर विधायक शैलेष पांडेय ने व्यापारियों से भेट कर दी धनतेरस व दीपावली की बधाई

बिलासपुर : नगर विधायक शैलेष पांडेय आज शहर के व्यापारियों के दुकानों में जा कर उनसे भेट की एवम उन्हे धनतेरस व दीपावली की बधाईयां दी।
नगर विधायक शैलेष पांडेय आज अपने कार्यकर्ताओं के साथ सदर बाजार, गोलबाजार, सराफा बाजार के सभी दुकानदारों के दुकानों में जा जा कर उनसे मुलाकात की एवम धनतेरस व दीपावली की उन्हे बधाईयां दी।
इस दौरान उनके साथ पार्षद रामा बघेल, एल्डरमैन सुबोध केशरी, अखिलेश गुप्ता, पूर्व पार्षद दीपांशु श्रीवास्तव, पूर्व पार्षद काशी रात्रे, अजरा खान आदि मौजूद रहे।