Loading ...
बिलासपुर

दीपावली की पूर्व संध्या पर नगर भ्रमण पर निकले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव व्यापारियों , नागरिकों से भेंट कर दी दीपावली की शुभकामनाएं

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं बिलासपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अरुण साव आज दीपावली की पूर्व संध्या पर नगर भ्रमण पर निकले ।

इस दौरान श्री अरुण साव संतोष भवन से पैदल चलकर सिम्स चौक, सदर बाजार,गोलबाजार होते हुए कोतवाली चौक पहुँचे ,इस बीच छोटे – बड़े सभी व्यापारियों की दुकानों में जाकर एवं खरीददारी करने आये नागरिको से भेंट कर सभी को दीपावली पर्व की अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी ।

इस दौरान अरुण साव के साथ बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता व नागरिकगण उपस्थित रहे ।।