•पायल एक नया सवेरा फाउंडेशन के उपाध्यक्ष चंचल सलूजा ने गरीब, मजदूर परिवारों के साथ मनाया अपना जन्मदिन •गरीब परिवारो को बांटे कंबल और मिठाईयां

बिलासपुर : पायल एक नया सवेरा फाउंडेशन समाज सेवा के कार्य में हमेशा से ही अग्रणी रही है, संगठन के पदाधिकारियों द्वारा जन्मदिन के अवसर पर कुछ ना कुछ समाज सेवा का कार्य हर वर्ष किया जाता है इस बार भी पायल एक नया सवेरा फाउंडेशन के उपाध्यक्ष चंचल सलूजा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर भिक्षावृत्ति करने वाले गरीब लोगों की मदद कर उनके साथ जन्मदिन की खुशियों को दुगुना किया।

पुलिस ग्राउंड में भिक्षावृत्ति करने वाले गरीबों के बीच गरीबों के बीच पहुंचकर पायल एक नया सवेरा की अध्यक्ष पायल लाठ और उपाध्यक्ष चंचल सलूजा ने कंबल और मिठाई का वितरण किया और लिया आशीर्वाद।


पायल एक नया सवेरा फाउंडेशन के इस नेक काम में बिलासपुर की रक्षा टीम मनीषा यादव, आरक्षक राजवीर लाठ भी उनके साथ मौजूद रहीं, इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने कंबल और मिठाई ग्रहण किया।
पायल एक नया सवेरा फाउंडेशन के चंचल सलूजा ने इस अवसर पर कहा कि हमे उन परिवारों के बारे में भी सोचना चाहिए जिन्हें दो वक्त की रोटी बड़ी मुश्किल से नसीब हो पाती है आज मुझे अपना जन्मदिन इन परिवारों साथ मनाते हुए बड़ी खुशी हो रही है मेरे ये छोटे से उपहार कंबल व मिठाइयों से इनके चेहरे में जो चमक व जो मुस्कान दिखाई दे रहा है वही मेरे जन्मदिन का अनमोल तोहफा है, मैं आज उस ईश्वर का भी शुक्रिया अदा करता हूं जिसने मुझे इस काबिल बनाया कि इनके लिए आज मैं कुछ कर पा रहा हूं।