Loading ...
बड़ी खबरबिलासपुर

राज्योत्सव के मंच पर महापौर को जगह नहीं,अपने हुए इस अपमान पर महापौर बिफर पड़े

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना दिवस पर आज पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किया गया है, बिलासपुर शहर में भी शहर के पुलिस पुलिस ग्राउंड में राज्योत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

राज्योत्सव के इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे, जहा मुख्य अतिथि के रूप में संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह को आमंत्रित किया गया था, साथ ही मंच पर कई अन्य अतिथिगण मौजूद रहे, कार्यक्रम प्रारंभ थी लेकिन मंच पर बिलासपुर शहर के प्रथम नागरिक एवम महापौर रामशरण यादव को मंच पर नही बुलाया गया, कार्यक्रम के लगभग एक घंटे बीत जाने के बाद अचानक आयोजको को महापौर रामशरण यादव को मंच पर बुलाने की याद आई जो दर्शक दीर्घा में काफी समय से बैठे हुए थे ।

जब लोगो को अपनी गलती का अहसास हुआ तो महापौर को मंच पर आमंत्रित करने गए लेकिन महापौर अपने इस अपमान पर बिफर पड़े उनकी नाराजगी देख सभी अधिकारी कर्मचारी सकते में आ गए फिर काफी मान मल्लौवल के बाद वे मंच पर गए।

लेकिन बिलासपुर शहर के प्रथम नागरिक एवम महापौर की हुई इस अपमान की चर्चा सब तरफ जोरो पर रही।साथ कार्यक्रम में हुई इस लापरवाही पर भी लोगो की खासी नाराजगी देखी गई।