Loading ...
बिलासपुर

कोरोना काल में प्रवासी मजदूरों को घर तक पहुंचने वाले ट्रांसपोर्टरों का भुगतान आज तक नही मिला, ट्रांसपोर्टर परेशान होकर कलेक्टर को सौपा ज्ञापन।

बिलासपुर : कोविड़-19 के दौरान मार्च, अप्रैल, भई, जून जुलाई-2020 में बिलासपुर रेल्वे जंक्शन से विभिन्न जिलों से प्रवासी मजदूर बड़ी संख्याओं में बिलासपुर आए जिन्हे विभिन्न बसों के माध्यम से उनके घरों तक पहुँचाया गया था । उस दौरान वाहन खर्च बस मालिक की वहन करते थे बाद में परिवहन विभाग व तहसीलदार स्वयं बिल तैयार का भुगतान कराते थे, किंतु जून, जुलाई माह का पूरा बिल आज तक पेंडिंग पड़ा हुआ है।

ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि माननीय उच्च न्यायालय के निर्देश दिनांक 03/०२/२०२२ याचिका क्रमांक- 565/2022 के बाद भी आज तक बिल भुगतान नहीं किया गया जबकि अन्य सभी जिलों का बिलो का भुकतान बस मालिकों को मिल चुका है।

लंबे समय तक भूकतान पेंडिंग होने की वजह से ट्रांसपोर्टर परेशान होकर कलेक्टर को ज्ञापन सोपा है जिसमें उसने अपने पेंडिंग बिलो की भुगतान जल्द कराने की मांग की है।