एक पिता गाना गाकर अपनी बीमार बच्ची का बड़ा रहे है हौसला, वीडियो देखकर आप भी हो जायेंगे भावुक

बिलासपुर : पिछले कुछ महीने पूर्व यातायात विभाग में कार्यरत आरक्षक शैलेंद्र सिंह की 16 साल की बच्ची हिमांशी घर पर काम करते अचानक छत से गिर गई थी जिससे उसके स्पेनल एवम पैरो में गंभीर छोटे आई थी इलाज के लिए उन्हें अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहा उसके स्पाइनल एवम पैर का ऑपरेशन करना पड़ा। आप्रेशन की वजह से वह पिछले कुछ महीनो से बेड पर है और अभी 5 से 6 महीनो तक और भी बेड पर आराम करना है इससे वह मानसिक रूप से और भी कमजोर होते जा रही है।
जिसे देखते हुए उनके पिता शैलेंद्र सिंह अपनी बच्ची का हाथ पकड़ कर हौसला दे रहे है व उनका मनोबल बढ़ाने के लिए गाना गा कर उसे मोटिवेट कर रहे है, ताकि उनकी बच्ची का मनोरंजन से साथ साथ उसका मनोबल भी बना रहे।
एक पिता ही समझ सकता जब उसकी हस्ती खेलती बच्ची अपनी शारीरिक तकलीफों की वजह से जब घर पर उछल कूद करना बंद कर देती है और घर बिलकुल सुना सुना लगने लगया है उस वक्त एक पिता के दिल पर क्या गुजरती है।