राउंड टेबल इंडिया और लेडीज सर्कल 144 द्वारा आयोजित ‘लाइव इन कंसर्ट’ में बिलासपुर पहुंचे सुप्रसिद्ध बॉलीवुड सिंगर सुखविंदर सिंह

बिलासपुर : बॉलीवुड के शीर्ष पार्श्व गायक सुखविंदर सिंह शनिवार को बिलासपुर पहुंचे।
एनजीओ राउंड टेबल इंडिया और लेडीज सर्कल 144 द्वारा सुखविंदर सिंह लाइव इन कंसर्ट का आयोजन हाईकोर्ट के पास स्थित , होटल सेंट्रल प्वाइंट इंटरनेशनल में रविवार शाम 7:00 बजे रखा गया है।
कार्यक्रम के एक दिन पूर्व शनिवार को बिलासपुर पहुंचे बॉलीवुड सिंगर सुखविंदर सिंह ने मीडिया से बातचीत की,उन्होंने इसके पूर्व कभी बिलासपुर नहीं आने के मीडिया के सवाल पर कहा कि उन्हें इससे पहले कभी किसी ने बुलाया नहीं, इसलिए वे यहां अब तक नहीं आ पाए लेकिन जब कभी उन्हें बुलाया जाएगा वे जरूर आयेंगे,उनका यहां आना आज पहली बार जरूर है लेकिन अखिरीबार नही है।
जय हो…..!! जैसे यादगार गाने को गाने वाले सुखविंदर सिंह पहली बार शहर पहुंचे है, जिसका शहरवासियों ने जोशीला स्वागत किया, शहर के लोगो में उनके कार्यक्रम को लेकर बेहद उत्साह नजर आया।
राउंड टेबल इंडिया और लेडीज सर्कल 144 द्वारा यह कार्यक्रम चैरिटी के लिए की जा रही है। राउंड टेबल शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए भवन निर्माण, अतिरिक्त कमरे एवम टेबल खुर्सी इत्यादि निर्माण में अपना अमूल्य सहयोग पिछले कई सालो से देते आ रहे है। इस कार्यक्रम के माध्यम से जुटाई गई धन राशि भी इनके द्वारा इन्ही सब सामाजिक कार्यों में लगाई जाएगी।