•थैलासीमिया पीड़ित मरीजो को राहत पहुंचाने के लिये पुलिस विभाग ने एनजीओ के सहयोग से रक्तदान शिविर का किया आयोजन •शिविर से 550 युनिट बल्ड (रक्त) एकत्र किया गया • रक्त दाताओं को प्रशस्ति पत्र दे कर किया गया सम्मानित

बिलासपुर : थैलासीमिया पीड़ित मरीजो एवम उनके परिवार वालों को थोड़ी राहत पहुंचाने के लिए बिलासपुर पुलिस विभाग द्वारा एनजीओ जरबा एजुकेशन एक्स वेलफेयर सोसायटी एवम आश्रयनिष्ठ वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार को पुलिस लाईन बिलासपुर में किया गया।

जिसमे बिलासपुर शहर एवं ग्रामीण के काफी संख्या में लोगों के द्वारा इस शिविर में उपस्थित होकर बैलासीमिया पीड़ित मरीजो के लिये स्वैच्छिक रक्तदान किया गया। रक्तदान शिविर में लगभग 35 महिला एवं 515 पुरुष के द्वारा अपने नाम का रजिस्टेशन कराया गया. इस शिविर में पहली बार रक्तदान कर रहे लगभग 300 नय युवक/युवतियों का उत्साह काफी देखने को मिला जिसमें 550 युनिट बल्ड (रक्त) एकत्र किया गया। सभी रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
श्रीमती पारूल माथुर पुलिस उप महानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के द्वारा (दाताओं को प्रोत्साहित करने के लिये निःशुल्क लर्निंग लायसेंस परिवहन विभाग के सहयोग से बनवाया जायेगा। रक्तदाता बुधवार को परिवहन कार्यालय बिलासपुर में उपस्थित होकर पुलिस विभाग के द्वारा दिये गये प्रशंसा पत्र एवं आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत न निःशुल्क लर्निंग लायसेंस बनवा सकते है।
इस शिविर को सफल बनाने में श्रीमती मंजुलता करकेटा उप पुलिस अक्षरक्षित केन्द्र, श्री घनेन्द्र ध्रुव रक्षित निरीक्षक, बिलासपुर पुलिस अस्पताल पुलिस के अधिकारी कर्मचारी काफी संख्या में उपस्थित रहे।
पुलिस विभाग के द्वारा किये गये थैलासीमिया पीड़ित मरीजों के लिये रक्तदान शिविर को थैलासीमिया पीड़ित मरीज एवं उनके परिवार के सदस्यों एवं शहर ग्रामीण के लोगों के द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की जा रही है।