बिलासपुर
बाल दिवस के अवसर पर तालापारा क्षेत्र के गरीब बच्चो को 36 मॉल घुमाया गया, जहा बच्चो ने गेम जोन एवम फ़ास्ट फ़ूड का लिया आनंद

बिलासपुर : आज बाल दिवस के अवसर पर तालापारा क्षेत्र के 40 से अधिक गरीब बच्चो को 36 मॉल घुमाया गया ।
36 मॉल के द्वारा आज बाल दिवस के अवसर गरीब बच्चो को स्पेशल फील करवाने के उद्देश से यह कार्यक्रम आयोजित कराया गया ,जिसमे एक रुपया मुहिम की सीमा वर्मा एवम सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने अपना अमूल्य सहयोग प्रदान कर इस कार्यक्रम को और भी बेहतर बनाया।

अक्सर देखा गया है की गरीब बच्चे पैसे के अभाव से मॉल घूमने जाने के शौक रखने के बाद भी नही जा पाते और मॉल में जा कर घूमना, इंजॉय करना, गेम खेलना और फूड जोन में लजीज़ स्नेक्स का आनंद लेना उनका सपना, सपना ही रह जाता है, लेकिन उनके इन्ही सपनो को आज बाल दिवस के अवसर पर 36 मॉल ने एनजीओ व सिविल लाइन पुलिस की मद्दत से पुरा करने की कोशिश की है, 36 मॉल के इस अनोखी पहल को हर किसी ने सराहा है।