ड्रीमलैंड स्कूल के पास से देशी शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर आज बड़ी संख्याओं में महिलाओं ने कलेक्टर कार्यालय का किया घेराव

बिलासपुर : सरकंडा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 63 अरविंद नगर वार्ड एवम वॉर्ड क्रमांक 65 संत नामदेव नगर बंधवापारा के रिहासी इलाके में ड्रीम लैंड स्कूल के समीप देशी शराब दुकान संचालित हो रही है जिसे बंद कराने की अपनी मांग को लेकर आज मोहल्लेवासियों ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया।

वहा के निवासियों का कहना है कि हमारे मोहल्ले वार्ड नंबर 63 अरविंद नगर व वार्ड नंबर 65 संत नामदेव नगर बंधवापारा में विगत 20 वर्षों से भरी बस्ती के अंदर देशी शराब दुकान का संचालन किया जा रहा है। जिससे कि महिलाओं एवं स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ गाली-गलौच आये दिन होते रहती है। भठ्ठी के बाजू में ही ड्रीमलैण्ड स्कूल है, स्कूल प्रशासन कई बार इस हेतु शासन को अवगत कराकर शिकायत की है, पर इस पर हमेशा अनदेखी कर विद्या की मंदिर के पास देशी शराब भट्टी का संचालय का जा रहा है। भट्ठी के कारण विद्यार्थियों के पालक लोगों से आये दिन शराबी लोगों से बाद विवाद होते रहता है।
मोहल्ले के शराब खोरी के कारण आए चोरी की वारदात दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। चौक चौराहों में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगातार बना रहता है। आये दिन लूट-पाट होते रहते है। शराब दुकान बंद होने के बाद कोचिया लोग स्कूल के सामने शराब की अवैध बिक्री करते हैं। मोटी रकम लेकर सुबह 4 बजे से शराब की अवैध बिक्री कर उगाही करते हैं। जिस पर प्रशासन की कोई कार्यवाही आज तक नहीं की जा रही है।
शराब दुकान मोहल्ले के बीचो बीच होने से कालोनी वासी, मोहल्लावासी स्कूल वाले, पालक लोगों को काफी भय व आतंक से सहन करते हुए रहना पड़ता है। मोहल्ले में शराब के कारण कई हत्यायें भी हो चुकी है। पर प्रशासन इस पर उचित कदम नहीं उठा रही है शराब के नशे में भट्ठी के आसपास मोहल्लेवासी व राहगीरों से आये दिन लूटपाट, नारपीट अश्लील गाली-गलौज शराबी लोग करते रहते हैं। शराब के नशे के कारण मोहल्ले में ही शराब लोगों का गिरे पड़े रहना व मोटर सायकल व कार से दुर्घटना कारित कर भाग जाने की घटना सामने आयी है।
इन सब कारणों को देखते हुए आज बड़ी संख्याओं में मोहल्ले की महिलाए कलेक्टर कार्यालय पहुंची और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौप कर तत्काल शराब दुकान को वहा से हटाने की अपनी मांग रखी है।