Loading ...
बिलासपुर

रोटरी क्वींस ने आनंद मेला का किया आयोजन, झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले बच्चो के ‘बाल दिवस’ को बनाया खास, बच्चो ने लिए फूड्स, गेम्स और म्यूजिक का आनंद

बिलासपुर : 14 नवंबर बाल दिवस का दिन बच्चों के लिए बहुत ही खास होता है । बचपन जीवन का सबसे महत्वपूर्ण चरण है , जो स्वस्थ और खुशियों से भरा होना चाहिए । एक अच्छे नागरिक का ये कर्तव्य है कि वह अपने राष्ट्र के भविष्य का प्यार , देखभाल और स्नेह से पोषण करे और राष्ट्र के विकास और निर्माण में अपना योगदान दे । इसी सोच के साथ रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर क्वींस ने बाल दिवस को उन बच्चों के लिए स्पेशल और यादगार बनाने की कोशिश की जो इस दिन को सिर्फ जानते हैं, इसका आनंद कभी नही ले पाते।

बाल दिवस पर आर्थिक रूप से कमजोर, श्रमिक परिवार के, बस्तियों में रहने वाले बच्चों को आनंदित करने के लिए रोटरी क्वींस ने आनंद मेला का आयोजन किया , इस मेले में उन्होंने फूड स्टॉल , गेम्स और म्यूजिक की व्यवस्था की । ये आनंद मेला वसुंधरा नगर में स्थित रोटरी पार्क में रखा गया , जहां फूड स्टॉल में बच्चों के मनपसंद चाट , गुपचुप , चाउमिन , मोमोज, कप केक्स, जलेबी , समोसा , आइसक्रीम कॉटन कैंडी की व्यवस्था थी ।

गेम्स के स्टालों में बहुत सारे आकर्षक प्राइज थे। इसके लिए बच्चों को फ्री कूपन दिया गया था जिसको दिखाकर उन्होंने सभी स्टालों का आनंद लिया । पूरे पार्क को बलूंस से सुंदर सजाया गया था । म्यूजिक की व्यवस्था भी थी जिसमे बच्चों ने बहुत डांस किया , कुछ बच्चों ने अपनी प्रस्तुति भी दी ।

बिलासपुर क्वींस इन बच्चों की ख़ुशियों में शामिल होकर, एक बार फिर अपने बचपन को जिया । इस तरह इस आनंद मेले ने बच्चों के साथ साथ बड़ों को भी आनंदित किया । इसमें लगभग 300 बच्चे शामिल हुए । रोटरी क्वींस ने जिस उद्देश्य को लेकर इस मेले का आयोजन किया था ये उससे भी कहीं ज्यादा सफल और सार्थक रहा बच्चों के आंखों की चमक और चेहरे की खुशी ने सभी को आनंद से भर दिया ।

रोटरी बिलासपुर क्वींस क्लब की प्रेसिडेंट वन्दना सिंह सेक्रेटेरी रश्मि जैन, ट्रेशरर सीमा ठाकुर और कार्यक्रम में सभी रोटेरियनस शिल्पी चौधरी, मनीषा जायसवाल , एकता विरवानी , दीप्ति बंसल , मंजीत कौर, रचना सिंह , भारती सालुंके , रिंकी गांधी , संगीता सिंह , स्वाती श्रीवास्तव , सीमा सोनी आदि उपस्थित रहें।